{"product_id":"bhalu-ka-nakhoon","title":"Bhalu Ka Nakhoon","description":"\u003cp\u003e\u003cmeta charset=\"UTF-8\"\u003e\u003cspan data-sheets-root=\"1\"\u003eभालू का नाखून की कहानियों के लेखक ऋषि साहनी एक घुमक्कड़ और चित्रकार भी हैं। इस संकलन की कहानियाँ उनको पहाड़ों और दुर्गम रास्तों पर घूमते हुए मिली हैं। एक छोटा बौद्ध भिक्षु, एक पहाड़ी चरवाहा, एक पहाड़ी रास्ते का गाइड जैसे किरदार भी वहीं मिले हैं। ऐसी जगहें और किरदार आम तौर पर बच्चों के लिए कहानियों में कम नज़र आते हैं। ऋषि साहनी के चित्र देखकर ख्याल आया कि अलग-अलग जगहों के खास रंग अलग होते हैं। वे मौसम के साथ बदलते हैं। यह भी लगेगा कि रंगों की एक तासीर होती है। चित्रों में रंग ऐसे लगे हैं जैसे वे धूप की तरह आकर चीज़ों पर गिर गये हों।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Ektara","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":53920246038812,"sku":"9788197025839","price":130.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0943\/8491\/4716\/files\/01_Bhalu_ka_nakoon.jpg?v=1771218327","url":"https:\/\/shop.funkyrainbow.com\/products\/bhalu-ka-nakhoon","provider":"Funky Rainbow","version":"1.0","type":"link"}